the jharokha news

खबर जरा हटके उत्तर प्रदेश झरोखा स्पेशल पंजाब

समलैंगिक शादियों का बढ़ता चलन, किस दिशा में जा रहा समाज 

The increasing trend of gay marriages, in which direction the society is going?

इसी माह 18 सितंबर को गुरुद्वारा साहिब में दो लड़कियों के आनंद कारज (समलैंगिक विवाह) करवाए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस विवाह को अनैतक बताते हुए SGPC यानि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और शिरोमणि अकाली (शिअद) सहित कई सिख संगठनों ने आपत्ति जताई है।  हलांकि यह शादी दोनों लड़कियों के परिवारों की रजामंदी और कोर्ट के आदेश पर करवाई गई है।

पंजाब  के बठिंडा जिले के एक गुरुद्वारा साहिब में हुए इस समलैंगिक विवाह की वीडियो वायरल होने के बाद । इस शादी को करवाने वाले ग्रंथियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तख्त श्री दमदमा साहिब में शिकायत कर ग्रंथियों को पद से हटाने और उन्हें सजा देने की मांग की गई है।  सिख संगठनों ने इसे बहुत बड़ा पाप बताया है।  हलांकि यह पंजाब में लड़कियों के बीच समलैंगिक शादी करने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई और शादियां हो चुकी हैं। हां यह जरूर है कि परिजनों की रजामंदी और गुरुद्वारा साहिब में समलैंगिक शादी करने का पहला मामला है। आइए जानते हैं इससे पहले हो चुकी लड़कियों की समलैंगिक शादियों के बारे में

वर्ष 2005 में हुई थी पहली शादी

साल 2005 में अमृतसर की रहने वाली दो लड़कियों ने घर से भाग कर दिल्ली पहुंची और वहां पर समलैंगिक शादी करली। पहले यह दोनों लड़किया सहेली थी। ये दोनों लड़किया जब समलैंगिक शादी कर अमृतर लौंटी तो इनके परिवार और रिश्तेदारों के पैरों तले जमीन खिसक गई।  दो लड़कियों की आपस में विवाह का शायद यह पंजाब में पहला मामला था।  उस समय सोशल मडिया नहीं था। यह मलैंगिक विवाह उसक समय अखबारों की सुर्खियों में छाया रहा।

परिवार और रिश्तेदारों का सहयोग न मिलने के कारण लड़कियों का यह समलैंगिक जोड़ा घर छोड़ कर किराए के मकान में रहने लगा।  बहरहाल यह शादी करीब डेढ़ साल ही चल पाई। इसके बाद लड़कि के किसी से प्रेम संबंध बन गए और उसने अपने प्रेमी विवाह कर लिया।  लेकिन, दूसरी ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश भी की लेकिन, उसे डाक्टरों ने बचा लिया। अब यह लड़की कहां है कुछ पता नहीं।

वर्ष 2017 में सब इंस्पेक्टर ने अपनी सहेली से रचाई शादी

इसी तरह का एक मामल वर्ष 2017 में जालंधर में सामने आया। यहां भी मंजीत कौर नाम की एक सब इंस्पेक्टर ने अपनी सहेली से शादी रचाकर सबको चौंका दिया था। यह शादी भी बठिंडा में हुई शादी की तरह दोनों परिवारों की रजा मंदी से मंदिर में हुई थी। इस समलैंगिक शादी में रिश्तेदारों और मित्रों को भी आमंत्रित किया गया था। उसम समय यह शादी पुलिस महकमा सहित पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई थी।

वर्ष 2022 फेसबुक परवान चढ़ा दो लड़कियों का इश्क फिर कर ली समलैंगिक शादी

करीब पांच साल बाद पंजाब में एक बार फिर समलैंगिक विवाह सुर्खियों में आया। इस बार यह शादी लुधियान में हुई। खबर के मुताबिक यशमीका और पायल नमक दोनों लड़कियों का इश्क फेसबुक पर परवान चढ़ा। ये दोनों लड़किया जब मीली तों एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसम खाते हुए समलैंगिक शादी कर ली। इन लड़कियों का मानना था कि वे बेशक इस शादी से बच्चा पैदा नहीं कर सकती फिर भी, जिन्दा इंसान के लिए सेक्स और प्रेम अति आवश्यक हैं। इसलिए हम दोनों ने एक दूसरे के साथ रहने का फैसला किया है।

दिल्ली के रहने वाली लड़की ने होशियारपुर की लड़की से रचाई शादी

इसी वर्ष 2022 में ही दिल्ली की रहने वाली एक लड़की ने होशियारपुर की लड़की शादी रचा ली। हलांकि यह मामला तब प्रकाश में आया जब आर्थिक तंगी के वजह से ये दोनों लड़कियां एटीमए तोड़ने के प्रयास के जुर्म में पकड़ी गई। मामले के अनुसार नई दिल्ली की रहने वाली एक लड़की लुधियान की कसी कंपनी में नौकरी करती थी। इस दौरान उसे होशियारपुर की एक लड़की से प्रेम हुआ और उसने समलैंगिक शादी कर ली। इस समलैंगिक जोड़े के अनुसार  पांच माह तक तो सबकुछ ठीक चलता रहा। इसके बाद वह आर्थिक तंगी की शिकार हो गई और एटीमए तोड़ने के प्रयास के जुर्म में पकड़ी गईं।  इसके अलावा पंजाब के ही मोगा जिले में एक युवक ने दूसरे युवकी हत्या इसलिए कर दी क्योंकि वह उसके साथ समलैंगिक विवाह करने से इंकार कर रहा था।