चंडीगढ़: मानहानी के एक मामले में पंजाब Punjab के मुख्यमंत्री भगवंत मान Bhawant Man अदालत में पेश नहीं हुए। मानहानी के इस मामले की सुनवाई प्रदेश के मुक्तसर में न्यायाधीश राजपाल रावत की अदालत में हो रही है। इस केस सोमवार 19 फरवरी को मुख्यमंत्री भगवंत मान को पेश होना था। भगवंत मान की जगह उनका वकील पेश हुआ। यह केस शिअद प्रमुख और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखवीर सिंह बादल ने किया हुआ है। वहीं सुखबीर बादल की तरफ से भी उनका वकील ही अदालत में पेश हुए।
बता दें की शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने 11 जनवरी को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ मुक्तसर की अदालत में एक करोड़ रुपये का मानहानी का केस दायर किया था। इसी मामले में सोमवार को सुनवाई होनी थी।