बटाला : पुलिस चौकी के बाहर कुछ असामाजिक तत्वों में ग्रेनेड फेंक कर दहसत फैलाने की कोशिश की। पुलिस चौकी पर ग्रेनेड फेंके जाने की यह घटना पंजाब के गुरदासपुर जिले के बटाला में अर्बन एस्टेट चौकी का बताया जा रहा ।
सोशल साइट पर वायरल हो रही एक वीडियो के अनुसार ग्रेनेड फेंके जाने की जिम्मेदार बब्बर खालसा ने ली है। हलांकि Thejharokha.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। ग्रेनेड फेंके जाने की यह घटना एक अगस्त शनिवार रात करीब दस बजे की बताई जा रही है। हलांकि किसी तरह के कोई नुकसान होने की कोई सूचना नहीं है। इस मामले में पुलिस का कोई बयान सामने नहीं आया है।
बता दें कि इससे पहले भी पुलिस चौकी और थानों पर ग्रेनेड फेंके जा चुके है। ग्रेनेड फेंके जाने के इस मामले की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर पहले की तरह ही बब्बर खालसा इंटरनेशनल ने ली है और ब्लास्ट से पहले ग्रेनेड हमले का कुछ सेकंड का एक वीडियो भी जारी किया है। बताया जा रहा है कि जिस समय अर्बन एस्टेट चौकी पर ग्रेनेड फेंका गया उस समय चौकी प्रभारी बिक्रम, तीन पुलिस कर्मी और एक अन्य व्यक्ति मौजूद था। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी इस मामले की जांच में जुटे हुए हैं।