
फोटो स्रोत : इंटरनेट से
अग्निवीर भर्ती के लिए आवेन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती के लिए अब आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 मार्च 2023 कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि पहले आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च 2023 थी लेकिन अब इसे पांच दिन आगे बढ़ा कर 20 मार्च 2023 कर दिया है। यह जानकारी भारतीय सेना की वेबसाइट पर दी गई है। इस बारे में भारतीय सेना ने joinindianarmy.nic.in पर नोटिस भी जारी कर दिया है। भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के तहत स्टोर कीपर, क्लर्क और टेक्निशियन सहित कई पदों पर आवेन मांगे गए हैं।
योग्यता और आयु सीमा
भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए कुछ पदों पर आठवीं पास तो कुछ पर 10वीं और 12वीं पास इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवार की आयु उम्र 17 वर्ष 6 माह से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
भर्ती प्रक्रिया
भारतीय सेना ने इस बार अग्निवीर भर्ती सिलेक्शन प्रोसेस में बदलाव किया है। इस बार पहले लिखित परीक्षा होगी और उससे बाद भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही भर्ती रैली में शामिल हो सकते हैं। परीक्षा 17 अप्रैल 2023 को आयोजित की जाएगी।