
बागेश्वर धाम और और वहां के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों देशभर की मीडिया में चर्चा का विषय बने हुए हैं। धीरेंद्र शास्त्री के दिव्य दरबार को लेकर महाराष्ट्र के नागपुर से शुरू हुआ विवाद प्रतिदिन नया मोड़ ले रहा है और इसमें हर दिन नए लोगों की इंट्री हो रही है। नागपुर की अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के श्याम मानव ने धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती दी, तो भाजपा नेता उनके समर्थन में आ गए। लेकिन, अब कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने इस विवाद को एक नई धार दे दी है।
पूर्व विधायक ने धीरेंद्र शास्त्री का समर्थन तो किया, साथ ही इस विवाद को भाजपा BJP और RSS राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की साजिश बताया दिया। वहीं मध्य प्रदेश सरकार की मंत्री उषा ठाकुर ने धीरेंद्र शास्त्री के विरोधियों को देशद्रोही तक बताया दिया है।
कांग्रेस विधायक ने कहा कि यह सब BJP-RSS के इशारे पर हो रहा है।
उन्होंने कहा कि यह BJP-RSS की साजिश का हिस्सा है। क्योंकि नागपुर में जहा आरएसएस का मुख्यालय है यह विवाद वहीं सु शुरू हुआ है। हलांकि मध्यक्ष प्रदेश सरकार में पर्यटन मंत्री ऊषा ठाकुर ने धीरेंद्र शास्त्री का समर्थन करते हुए कहा कि सनातन धर्म के खिलाफ षड्यंत्र बरसों से चले आ रहे हैं।