
Uttar Pradesh News: सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर भी (Om Prakash Rajbhar) भी बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के पिठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) के समर्थन के आ गए हैं। हलांकि इससे पहले कई भाजपा नेता और हिंदू संगठन शास्त्री का समर्थन कर चुके हैं। पं धीरेंद्र शास्त्री पर महाराष्ट्र के नागपुर की अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति नाम की एक संस्था ने उनपर चमत्कार के नाम पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाते हुए उन्हें चुनौती दी थी
इधर उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि संत या कथा वाचक कोई भी हो वह हमेशा सदभाव का संदेश देता है। वह आपस में बैर रखने कभी नहीं सिखाता। रही बात धीरेंद्र शास्त्री पर आरोप लगने की तो वह अलग बात है। ओम प्रकाश ने कहा कि संत कोई भी वह ज्ञान का उपदेश देता है। अब यह सुनने वाले पर निर्भर करता है वह इसे किस नजरिए से देखता है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग उससे सीख लेते हैं तो कुछ बुराई ढ़ुढंते हैं जो उनकी आदत होती है।