
प्रतिकात्मक फोटो
रोहतास। दुष्कर्म करने सफल न होने पर एक युवक 16 साल की एक लड़की के सीने में गोली दाग दी। उपचार के लिए वाराणासी ले जाते समय लड़की ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। यह मामला Bihar के रोहतास जिले का बताया जा रहा है। घटना के बाद आरोप मौके से फरार हो गया। आरोपी की पहचान लकड़िया यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि लकड़िकया अवैध शराब बेचने का धंधा करता है। यह मामला रोहतास के गांव बघैला का है। घटना शनिवार शाम की है।
इस संबंध में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें पूछे जाने पर लड़की बार बार किसी लकड़िया नाम के युवक का नाम ले रही है। यह वीडियो लड़की के मौत से पहले की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मुख्य आरोपी लकड़िया को काबू कर लिया है, जबिक उसका दूसरा साथी फरार बताया जा रहा। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी की जा रही है, उसे भी जल्द काबू कर लिया जाएगा।
पुलिस के मुताबिक लकड़िया का पूरा नाम राजीव यादव उफ लकड़िया है, जिसे घटना के दिन ही शनिवार की रात को काबू कर लिया गया था। उसकी उसका दूसरा साथी सुकर यादव बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि सुकर लकड़िया का मौसेरा भाई है। वारदात के समय वह भी वहां पर मौजूद था।
इस संबंध में एसपी ने बताया कि नामजद आरोपी सासाराम मुफ्फसिल थाना इलाके के रहने वाला राजीव कुमार यादव उर्फ लकड़िया है। इस संबंध में मृतका के चाचा ने बताया कि घटना के बाद उसकी छोटी बहन दौड़ते और रोते हुए घर पहुंची। उसने कहा कि दीदी को गोली मार दिया है। उन्होंने बताया कि हमलोग भागते हुए उस जगह पर पहुंचे बेटे खून से लतपथ तड़प रही थी। उन्होंने बताया कि हमलोग आननफान में उसे पीएचसी ले गए। वहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डाक्टरों ने उसे वाराणसी के लिए रफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उनकी बेटी ने दम तोड़ दिया। मृतका के चाचा ने बताया कि लकड़िया उसे पकड़कर यहां ले आया था। यहां पर उससे जबरदस्ती करने की कोशिश कर रहा था। विरोध करने पर उसने लड़की को गोली मार दी।