the jharokha news

UP New : भाजपा नेता को लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, कपड़े फाड़े, सीर भी फोड़ा, बड़ी मुश्किल से बची जान

भाजपा नेता को लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, कपड़े फाड़े, सीर भी फोड़ा, बड़ी मुश्किल से बची जान

घायल अवस्था में भाजपा नेता रिजवान मीर। फोटो इंटरनेट से

झरोखा न्यूज नेटवर्क, गाजियाबाद । भाजपा BJP नेता को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने का मामला सामने आया है। BJP भाजपा नेता को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने का यह मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का बताया जा रहा है। इस संबंध में सोशल मीडिया पर वारयल हुई वीडियो में मारखा रहे व्यक्ति को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पश्चिमि उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष रिजवान खान मीर बताया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस वीडियो में कुछ लोग जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं रिजवान को घेर कर पीट रही हैं। यही नहीं लोगों ने रिजवान के कपड़े फाड़ दिए और वह अर्धनग्न हालत में जान बचाने के लिए भाग रहे हैं। भीड़ ने रिजवान का पीट-पीट कर सिर फोड़दिया है। बताया जा रहा है कि झगड़ा एक दुकान को लेकर हुआ था। बताया जा रहा है कि पुलिस जब मौके पर पहुंची तो लोगों ने भाजपा नेता रिजवान को छोड़ा। इस संबंध में थाना शालीमार गार्डन की पुलिस भाजपा नेता रिजवान की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  Ghazipur News : थाना भांवरकोल पुलिस ने तमंचे के साथ दो युवकों को पकड़ा, शेरपुर के रहने वाले हैं आरोपी

यह है मामला

बताया जा रहा है है भाजपा नेता रिजवान मीर ने शहर के भारत माता चौक पर एक दुकान किराए पर ली थी। दुकान के किराएनामे को लेकर रिजवान का दुकान के मालिक अब्दुल साबिर के साथ विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर अब्दुल साबिर पक्ष के लोगों ने भाजपा नेता की जमकर पिटाई कर दी। इसमें ज्यादातर महिलाएं थीं।








Read Previous

CRPF (सीआरपीएफ) में निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास हैं तो आज ही करें आवेन

Read Next

Hariyana News : रुपये और गहने लेकर भागी 20 रात की दुल्हन, हाथ मलता रह गया दुल्हा और ससुराली