
कुएं से शव निकालते हुए लोग।
बलिया Baliya। गत छह दिनों से लापता एक महिला का शव गांव दक्ष्छिण में स्थित एक कुएं से मली। 65 वर्षीय महिला की छत विछत लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई। यह मामला Baliya बलिया जिले के थाना क्षेत्र हल्दी के अंतर्गत परसिया गांव का बताया जा रहा है।
महिला की पहचान गांव परसिया की रहने वाले 65 वर्षीय रेशमी देवी पत्नी स्व: रमापति के रूप में हुई है। सूचना पा कर मौके पर पहुंची थान हल्दी पुलिस ने लोगों की मौजूदगी में शव को बाहर निकलवाया और पंचनामा करवा कर पोस्टमार्टम के लिए दिया। बताया जा रहा है कि रशमी देवी पिछले छह दिनों से लापता थीं और उनके परिजन गांव से लेकर रिश्तेदारों तक के यहां ढुंढ रहे थे। इस संबंध में गत 17 जनवरी रेशमी के पुत्र जवाहर यादव ने थाना हल्दी पुलिस को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
बुधवार की शाम कुंआ से दुर्गंध आने पर कुछ लोगों ने देखा और शोर मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया जिसकी शिनाख्त रेशमी देवी पत्नी स्व रामापति यादव परसिया के रूप में हुई। थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मृतका कुछ विक्षिप्त अवस्था में थी। कल उनका पुत्र गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए आया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया गया है।