the jharokha news

मोहम्मदाबाद के उसरी चट्टी कांड में ब्रजेश सिंह की गाजीपुर में पेशी

मोहम्मदाबाद के उसरी चट्टी कांड में ब्रजेश सिंह की गाजीपुर में पेशी

फोटाेे: सोशल साइट़स से साभार

रजनीश कुमार मिश्र गाजीपुर । गाजीपुर जनपद के मोहम्मदाबाद कोतवाली. क्षेत्र अंतर्गत उसरी कांड में बाहुबली ब्रजेश सिंह की पेशी आज होनी है। ब्रजेश सिंह की पेशी को लेकर सदर सीओ सुरक्षा की तैयारियों में लगे हुए है। कोर्ट के बाहर सुरक्षा के तहत पुख्ता इंतजाम किया गया है। इस केश में विधायक मुख्तार अंसारी बादी है जबकि ब्रजेश सिंह के उपर आरोप लगे है।

फिलहाल मुख्तार अंसारी अभी बांदा जेल में बंद है। जबकि. मुख्तार अंसारी के जानी दुश्मन ब्रजेश सिंह उर्फ अरूण सिंह.जमानत पर बाहर आये हुए है। बतादें की इससे पहले मुख्तार अंसारी के जानी दुश्मन ब्रजेश सिंह की 16 अगस्त को गाजीपुर के एमपी एमले कोर्ट में पेशी हुई थी। लेकिन उस समय.जज के अवकाश पर रहने के कारण कोई सुनवाई नही हो पाई थी। तत्पश्चात सुनवाई के लिए अगली तारीख 29 अगस्त मुकर्रर किया गया था ।

  अशोक स्तंभ, वाह क्या चीज है...

मऊ  के पूूूर्व विधायक मुख्तार अंसारी पर उनके गृह क्षेत्र उसरी चट्टी पर फिल्मी अंदाज में उनके काफिले पर हमला हुआ था। इस हमले में मुख्तार अंसारी के निजी गनर समेत दो लोगों की मौत हुई थी। ये गैंगवार उस समय हुआ था। जब मुख्तार अंसारी अपने काफिले के साथ अपने विधानसभा क्षेत्र मऊ जा रहे थे। तब कुछ लोगों. ने मुख्तार अंसारी के काफिले को ट्रक द्वारा रोक लिया गया था। और काफिले पर अंधाधुंध फायरिंग करने लगे फायरिंग दोनों तरफ से होने लगा था। जिसमें मुख्तार अंसारी के गनर समेत दो लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद मुख्तार अंसारी ने ब्रजेश सिंह, त्रिभुवन सिंह पर मुकदमा दर्ज कराया था। गसी केश में ब्रजेश.सिंह की पेशी आज होनी है।








Read Previous

हनीफ तांगे वाला, आज भी ढो रहे हैं परंपराओं की सवारी

Read Next

Ghazipur News : नंदगंज पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, सत्यम सिंह के तीनों हत्यारोपित काबू