Home देश दुनिया क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता ने दी कोरोना को मात

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता ने दी कोरोना को मात

by Jharokha
0 comments

रांची । कोरोना संक्रमण के बीच एक अच्छी खबर आई है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के माता पिता ने कोरोना संक्रमण को पराजित कर दिया है।

धोनी की माता देवकी देवी और पिता पान सिंह धोनी को रांची के बरियातू स्थित अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। दोनों 70 और 80 वर्ष के हैं। कमजोरी के कारण पान सिंह धोनी को व्हील चेयर पर विदा किया गया, जबकि उनकी पत्नी देवकी सिंह धोनी खुद चलकर अस्पताल से बाहर निकली।

गौरतलब है कि कोविड-19 से संक्रमित होने के कारण 20 अप्रैल को धोनी के माता-पिता को रांची के पल्स अस्पताल में एडमिट किया गया था। इलाज के बाद दोनों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

Leave a Comment

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।

Edtior's Picks

Latest Articles