the jharokha news

Ghazipur News: Azadi Ka Amrit Mahotsav के तहत आर एस कान्वेंट स्कूल से निकला तिरंगा यात्रा

Ghazipur News: रजनीश कुमार मिश्र गाजीपुर। Azadi Ka Amrit Mahotsav व हर.घर तिरंगा यात्रा के तहत शनिवार को बाराचवर आर एस कान्वेंट स्कूल के होनहारों ने तिरंगा यात्रा निकाला जिसकी अगुवाई बाराचवर ब्लाक प्रमुख ब्रजेंद्र सिंह विद्यालय प्रबंधक यशवन्त सिंह , भीष्म देव , श्याम राज तिवारी व आषुतोष सिंह दीपक ने किया। इस तिरंगा यात्रा को स्कूल प्रबंधक यशवन्त सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा आर एस कन्वेंट स्कूल से शुरू होकर बाराचवर चट्टी होते हुए किसान इंटरमीडिएट कालेज के खेल मैदान में जाकर रैली समाप्त हो गया।

तिरंगा यात्रा के दौरान छात्र छात्राओं में गजब का उत्साह था सभी बच्चों के हाथों में तिरंगा ऐसे चमक रहा था मानों तारों के बीच चांद चमक रहा हो। भारत माता की जय, हिन्दुस्तान जिन्दाबाद व देश भक्ति गीतों से पुरा माहौल ही बदल चुका था। हर बच्ए गगन भेदी नारे लगाते हुए रैली की शोभा बढ़ा रहे थे। इस दौरान प्रबंधक यशवन्त सिंह बच्चों को संबोधित करते हुए कहा की आप लोग तिरंगा की मान सम्मान. को बनाये रखिएगा क्यो की तिरंगा हमारे देश का शान है। उन्होंने कहा की आप लोग हर घर तिरंगा यात्रा अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों को जागरूक करे वहीं भीष्म देव सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा की 13 से 15 अगस्त तक आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।

  बांसडीह में ट्यूबवेल ऑपरेटर को मारी गोली

जिसके उपलक्ष में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। आप लोग अपने अपने घरो पर तिरंगा फहराये जिससे देश का शान बना रहे। तिरंगा यात्रा में आये अथितियों का प्रबंधक यशवंत सिंह ने साफा बांध कर सम्मानित किया।तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से ब्लाक प्रमुख बृजेन्द्र सिंह,प०श्यामराज तिवारी,आशुतोष सिंह दीपक,बासुदेव पाण्डेय,डा०राणाविजय राजभर, डा०हरिबंश सिंह,पूर्व प्रधानाध्यापक परमहंस सिंह,डा०अरविन्द कुमार यादव कमलेश,स्कूल के संस्थापक भीष्मदेव सिंह,रमेश काका,पप्पू प्रधान,मुकेश बाबा,ओमप्रकाश कुशबाहा,देवेन्द्र सिंह,रोहित सिंह,राघवेन्द्र सिंह लालू,मासूम हैदर,मोती चन्द चौहान,नन्दलाल गुप्ता,विकास सिंह,संदीप सिंह,चन्दीप विन्द,दयाशंकर गिरि,पत्रकार रमेश यादव,रवि गिरि,रजनीश मिश्रा सहित शिक्षक व विद्यार्थी तथा स्कूल के सम्स्त स्टाप कर्मचारी उपस्थित रहे |








Read Previous

हंसते हुए फांसी के फंदे को चूम लिए थे नामधारी सिख

Read Next

Ghazipur news: किसान इंटरमीडिएट कॉलेज व बड़गाईयां इंटर कॉलेज से निकल तिरंगा यात्रा