the jharokha news

Ghazipur News: दहेज हत्या के आरोपियों को बरेसर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ghazipur News: Baresar police arrested the accused of dowry death

रजनीश कुमार मिश्र गाजीपुर। जब कोई बेटी दुलहन बन कर अपने पिता का घर छोड़ हसीं खुशी अपने पति के साथ जाती है।तो उस दुलहन बनी बेटी.का एक.ही अरमान होता है,की उसे वो सारी खुशियां मिले जो अपने माता पिता के.पास.छोड़ कर आई है।लेकिन उस बेटी को क्या पता जिस.घर में वो आई है। वहां इंसान नहीं इंसान. के रूप में शैतान है। जो दहेज के लिए हत्या कर देगा। जी हां ऐसा ही हुआ है। ये मामला गाजीपुर जनपद बरेसर थाना क्षेत्र अंतर्गत सागापाली दयाल सिंह का है। जहां दहेज लोभियों के प्रताड़ित से आजिज आकर एक विवाहित ने रविवार को आत्महत्या कर ली।तो वहीं दहेज लोभी. मौके से फरार हो गये।लेकिन बरेसर पुलिस ने मायके वालों की तरफ.से तहरीर मिलते ही मुखबिर की सूचना पर सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

  रंगरलिया मनाते पकड़ा गया मनियर थाने का दीवान, एसपी ने किया सस्पेंड

सास ससुर पति गिरफ्तार

इस संबंध मे तेजतर्रार बरेसर थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया की सोमवार को करीब दो बजे सूचना मिली की सागापाली दयाल सिंह में विवाहित दिव्या भारती पत्नी प्रमोद राम फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही दलबल के साथ मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु थाने लेकर चला आया।थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया की मृतक दिव्या के पिता करीमुद्दीनपुर थाने क्षेत्र के शेरमठ निवासी राम जी राम ने दिव्या के पती,सास,ससुर के खिलाफ सोमवार को ही दहेज प्रथा का मुकदमा दर्ज करया गया था।

  Ghazipur News: ब्राह्मण रक्षा दल ने असक्षम बच्चों के पढ़ने के लिए शुरू किया मुहिम

जिसके आधार पर आरोपियों पति प्रमोद पुत्र राजेंद्र राम,सास उर्मिला देवी पत्नी राजेंद्र राम व छांगुर उर्फ निरज पुत्र राजेंद्र राम को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया की ये सभी आरोपी भागने के फिराक में थे।तभी मुखबिर द्वारा दिये हुए सूचना पर भाग रहे आरोपियों को हमारी टीम जिसमें उपनिरीक्षक गजेंद्र राय,कांस्टेबल दिवाकर सिंह,पंकज कुमार,शैलेंद्र प्रताप व महिला कांस्टेबल रोली यादव शामिल थे।मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया की आरोपियों के उपर संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया।








Read Previous

Ghazipur News: गाजीपुर विकिपीडिया wikipedia अभी भी शो कर रहा पुलिस अधिक्षक राम बदन सिंह का नाम

Read Next

Basti News: बच्चा चोरी कर बेचने जा रहा था गिरोह, पुलिस ने धर दबोचा