
प्रतिकात्मक फोटो। स्रोट : सोशल साइट
ghazipur news: रजनीश कुमार मिश्र गाजीपुर। गाजीपुर जनपद के करंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत बासुचक में पुर्व प्रधान मनोज सिंह के पुत्र ने अपनी सौतेली मां को किसी मामूली बात पर गोली मार दी,तत्पश्चात मौके से फरार हो गया। घायल का इलाज वाराणसी चल रहा है।जहां घायल अनुपमा सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है।वहीं सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घटना की जानकारी कर छानबीन में जूट गई।
मामूली विवाद में चली गोली
करंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत बासुचक गांव निवासी पुर्व प्रधान मनोज सिंह के पुत्र ने अपने सौतेली मां अनुपमा सिंह को मामूली बात पर गोली मार दी।गोली अनुपमा सिंह के पेट में लगी जिससे वो गंभीर रुप से घायल हो गई। जिनका इलाज वाराणसी चल रहा है,जहां उनकी हालत गंभीर बन हुई है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक रोहन पो बोत्रे ने बताया की बासुचक निवासी मनोज सिंह का पुत्र शिवांश सिंह ने अपनी सौतेली मां अनुपमा सिंह को गोली मारु है। जिसकी तलाश में तीन टीमों को लगाया गया है। जल्द ही आरोपी शिवांश सिंह को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।उन्होंने बताया की तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत किया जायेगा।