the jharokha news

Gorakhur News : गोरखनाथ मंदिर पर हमले के आतंकी मुर्तजा को NIA/ATS कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

Gorakhur News: NIA/ATS court sentenced death sentence to Murtaza, terrorist of Gorakhnath temple attack

गोरखनाथ मंदिर पर हमले का दोषी आतंकी मुर्तजा, जिसे कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। स्रो। सोोशल साइट से

Gorakhur। गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Temple) पर हमले के आरोपी आतंकी मुर्तजा को लखनऊ की NIA/ATS कोर्ट ने दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई है। उल्लेखनीय है कि मुर्तजा ने पिछले साल चार अप्रैल 2022 को गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Temple) की सुरक्षा में तैनात पीएसी PAC जवानों पर बांका से हमला किया था। उनके हथियार छीनने की कोशिश की थी। इस मामले की सुनवाई करते हुए सोमवार को NIA/ATS की कोर्ट के विशेष जज विवेकानंद शरण त्रिपाठी ने यह सजा सुनाया है।

  राष्ट्रीय युवा वाहिनी (नेशनल वॉलंटियर भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के डी शर्मा ने किया प्रेस वार्ता

उल्लेखनीय है कि पिछले साल 4अप्रैल 2022 को गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात PAC के जवान अनिल कुमार पासवान पर आरोपी मुर्तजा ने अचानक बांके से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। इसके साथ आतंकी मुर्तजा ने पीएसी जवान की राइफल भी छीनने की कोशिश की थी। इस दौरान राइफल सड़क पर गिर गया था। अनिल कुमार को बचाने के लिए दूसरा जवान आया, तो जान से मारने की नीयत से उस पर भी बांके से हमला कर दिया है। इस दौरान आरोपी मुर्तजा ने बांका लहराते हुए व नारा-ए-तकबीर, अल्लाह हू अकबर का नारा लगाते हुए पीएसी की पोस्ट की ओर दौड़ा था। हलांकि इस दौरान आतंकी मुर्तजा को पकड़ लिया गया था। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी रिकार्ड हो गई जो बाद में काफी वायरल हुई थी।








Read Previous

Ghazipur News : असामाजिक तत्वों ने हनुमान जी की मूर्ति तोड़ मंदिर से बाहर फेंका

Read Next

UP News : रामचिरतमानस की प्रतियां जलाने वाले पांच आरोपी दबोचे, स्वामी प्रसाद मौर्य सहित 10 के खिलाफ केस दर्ज