Home देश दुनिया Jaunpur News: 10 रुपये के लिए बाप ने कर दी बेटी की हत्या, जाने क्या है पूरा मामला

Jaunpur News: 10 रुपये के लिए बाप ने कर दी बेटी की हत्या, जाने क्या है पूरा मामला

by Jharokha
0 comment
Jaunpur News: 10 रुपये के लिए बाप ने कर दी बेटी की हत्या, जाने क्या है पूरा मामला

Jaunpur : उत्तर प्रदेश के जौनपुर Jaunpur जिले में एक हैरान कर देने वली वारदात सामने आई है। यहां एक पिता अपनी ही 10 वर्षीय बेटी की गला घोंट कर हत्या कर दी। वह भी इसलिए कि एक शादी समारोह में शामिल बेटी अपने बाप से बार बार 10 रुपये मांग रही थी।

यह घटना सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खानपुर अकबरपुर गांव की बताई जा रही है। मृतका की पहचान आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के गांव नरौली निवासी रागिनी सोनकर पुत्री रिंकू सोनकर के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पिता रिंकू को काबू कर जेल भेज दिया है। यह घटना गत बुधवार की बातई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक रिंकू अपनी पत्नी और बेटी के साथ अपने ससुराल एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। शादी समारोह के दौरान रिंकू की बेटी रागिनी अपने पिता से बार-बार दस रुपये मांग रही थी लेकिन, पैसे न होने की वजह से रिंकू उसे हर बार मना कर देता था। पर रागिनी नहीं मान रही है। पुलिस की पूछताछ में रिंकू ने बताया कि उसके पास पैसे नहीं थे। केवल वापी का किराया ही बचा था। पैसे न होने के वजह से वह रिश्तेदारों में अपनी बेइजती महसूस कर रहा था। इसलिए उसने अपनी बेटी का उसी के जूतों के फीते से गला घोंट कर हत्या कर दी।

 

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like