
अब्बाास अंसारी व मुख्तार अंसारी की फाइल फोटो
Lucknow News, लखनऊ/लुधियान : UP पुलिस ने माफिया और मऊ जिले के पूर्व बसपा विधायक मुखतार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी की तलाश में पंजाब Punjab में ताबड़तोड़ छापामारी शुरू कर दी है। UP पुलिस को आशंका है कि माफिया मुख्तार अंसारी का बेटा अब्बास अंसारी पंजाब में छुपा हुआ है। बताया जा रहा है कि UP पुलिस को अब्बास अंसारी की लोकेशन पंजाब में मिली है। इसी आधार पर UP पुलिस उत्तर प्रदेश पुलिस पंजाब पुलिस के साथ मिल कर छापामारी कर रही है।
उलल्लेखनीय है कि मुख्तार अंसारी के बेटे और मऊ से विधायक अब्बास अंसारी के खिलाफ आर्म्स लाइसेंस में फर्जीवाड़े का केस दर्ज है। इसी मामले में लखनऊ कोर्ट ने अब्बास के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। बता दें कि अब्बास का पिता माफिया मुख्तार अंसारी भी लंबे समय तक पंजाब के रोपड़ जेल में बंद रहा। मुख्तार अंसारी को रोपड़ जेल में VIP ट्रीटमेंट मिलने के मामले को लेकर पंजाब की सियासत भी इन दिनों काफी गर्माई हुई है। पंजाब की आम आदमी पार्टी के सरकार ने तत्कालीन जेल मंत्री को इस मामले में कटघरे में खड़ा कर रखी है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश पुलिस (UP पुलिस) को अब्बास अंसारी की लोकेशन पंजाब में मिली थी। इसके बाद से UP की लखनऊ पुलिस ने पंजाब पुलिस से संपर्क स्थापित कर ताबड़तोड़ छापामारी कर रही है, लेकिन अब्बास अभी तक पुलिस के हाथ नहीं आया है।