
सांकेतिक फोटो : साभार- साेेशलसाइटस
Ludhiana: पंजाब की औद्योगिक नगरी लुधियाना से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। एक व्यक्ति ने 25 रुपये के लिए अपने दोस्त की आरी से काट कर हत्या कर दी। इसके बाद उसका शव नहर में फेंक दिया। यह घटना लुधियाना के टिब्बा क्षेत्र की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि जिय व्यक्ति की हत्या हुई है वह उत्तर प्रदेश के मुजफ्फर नगर जिले का रहने था। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर शव नहर से बरामद कर लिया है।
मामले के अनुसर 30 वर्षीय इस्लाम 18 अप्रैल को अपने गांव से लुधियाना में कपड़ा खरीदने के लिए आया था। वह गुरु गोबिंद सिंह नगर लुधियाना में मोहम्म महफूज नामक व्यक्ति के पास रुका था। 19 अप्रैल को जब उसका फोन बंद आने लगा तो उसके भाई ने उसके फोन पर करता रहा। जब बात नहीं हुई तो उसने महफूज को इस्लाम से बात करवाने को कहा। मगर बात में पता चला कि इसलाम वहां भी नहीं पहुंचा। बाद में पता चला कि 25 हजार रुपये के लिए महफूज ने इस्लाम की आरी से गला काट कर हत्या कर दी और शव को बोरी में बंद कर नहर में फेंक दिया।