Home देश दुनिया बेटे के दोस्त से ही कर ली शादी, सात बच्चों की मां है महिला

बेटे के दोस्त से ही कर ली शादी, सात बच्चों की मां है महिला

by Jharokha
0 comments

प्रेम कहानियां तो बहुत होंगी, लेकिन यह कहानी थोड़ी अलग है। इस कहानी में सात बच्चों की मां ने अपने ही बेटे के दोस्त को अपना शौहर बना लिया। इस बारे में खुद मर्लिन बटिगिएक ने सोचा भी नहीं था कि अपने बेटे के जिस दोस्त वह मोबाइल पर गेम खेलने से मना कर रही हैं, एक दिन उसी को दिल दे बैठेंगी और वहीं उनका शौहर बन जाएगा।

मिडिया रिपोर्ट के अनुसार अपने बेटे के दोस्त विलियम स्मिथ के प्रेम में डूबी मर्लिन ने ना केवल अपने से आधी से भी अधिक उम्र के इस पार्टनर के साथ शादी कर ली बल्कि सोशल मीडिया पर पूरी दुनिया के लोगों से अपने इस प्रेम के लिए ताने भी सुने। हलांकि अब इस शादी को १२ साल हो चुके है और दो कपल इस समय खुश है।

35 साल की उम्र में 16 साल के लड़के से की थी शादी

मर्लिन के अनुसार जब उन्होनें अपने बेटे के दोस्त विलियम से शादी की थी तो उस समय विलियम में उम्र महज 16 साल थी। मर्लिन ने बताया कि उस समय वह 35 वर्ष की थीं और अपने सातों बच्चों के साथ वेस्ट ससेक्स के क्रॉली में रहतीं थीं। उन्होंने बताया कि उनके बेटे के 16 साल के फ्रेंड विलियम ने उन्हें घर के काम करने में हाथ बटाने की गुजारिश की। मार्लिन ने बताया कि वह मांसपेशियों में दर्द की बीमारी से परेशान थीं। इस बीच वह विलियम के तरफ कब और कैसे आकर्षित हुईं उन्हें पता भी नहीं चला।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

Leave a Comment

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।

Edtior's Picks

Latest Articles