Home देश दुनिया धर्म छिपा कर मुस्लिम युवक दलित युवती से करने चला था शादी, मांग भरने से पहली ही खुल गया भेद

धर्म छिपा कर मुस्लिम युवक दलित युवती से करने चला था शादी, मांग भरने से पहली ही खुल गया भेद

by Jharokha
0 comments
Muslim youth had wanted to marry a Dalit girl by hiding his religion, the secret was revealed even after filling the demand

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में लव जिहाद का मामला समना आया है। यहां एक युवक पर धर्म छिपा कर एक दलित युवती से शादी करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मुस्लिम युवक अपना नाम आर्यन प्रसाद बताकर एक दलित युवती को पहले अपने प्रेम जाल में फंसाया और खुद को उत्तर प्रदेश पुलिस का इंस्पेक्टर बताया।
बताया जा रहा है कि आरोपी लड़के ने खुद को गोरखपुर का रहने वाला बताते हुए मौजूदा समय में बस्ती में पोस्टिंग की बात कही। लड़की के परिजनों को लड़का पसंद आ गया। इसके बाद इसके बाद दोनो पक्षों की ओर से शादी का कार्ड छपा लिया गय और बारात की तैयारी शुरू कर दी गई।

ऐसे हुआ खुलासा

बताया जा रहा है कि युवती के घरवारों ने बौध धर्म के अनुसार शादी कार्ड छपवाया । लड़का खुद कार चलाकर शादी करने पहुंचा। कार पर भी उत्तर प्रदेश पुलिस का स्टीकर लगा हुआ था। वरमाला हुआ इसके बाद शादी की रस्में शुरू हुई। इसी दौरान लड़के द्वारा लड़की के लिए लाए गए गहनों को लेकर लड़की के घर की महिलाओं को संदेह हुआ कि गहने नकली है। इस बात को लेकर हंगामा शुरू हो गया। ।
इसी हंगामे में बीच लड़के के सिर के विग निकल गया, दुल्हे को देख कर दुल्हन सहित उसके घर वाले हैरान रह गए क्योंकि दुल्हा गंजा था। इसके बाद लड़की के घरवालों का संदेह और गहरा हो गया। जब उन्होंने लड़के से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना नाम तबरेज आलम बताया।

मुस्लिम से हिंदू बनकर कर रहा था शादी

बताया जा रहा है कि आरोपी तबरेज आलम कप्तानगंज थाना क्षेत्र के माथौली नगर पंचायत का रहने वाला है। और उसने अपना नाम और धर्म छिपा कर शादी कर रहा था। तबरेज आलम अपने मंसूबे में कामयाब होता कि इससे पहले ही उसका भेद खुल गया।
मौके पर पहुंची पुलिए ने तबरेज आलम को अपने साथ थाने ले आई। लड़की के घरवाले तबरेज पर लवजेहाद का केस दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक साल पहले रास्ते में तबरेज की मुलाकात युवती से हुई थी। उस समय उसने अपना नाम आर्यन प्रसाद नाम बताकर उसे अपना मोबाइल नंबर दिया था। इसके साथ ही उसने खुद को उत्तर प्रदेश पुलिस में इंस्पेक्टर बताया था।
इस सबंध में एडिशनल एसपी अभिनव त्यागी ने बताया कि लड़की के पिता की शिकायत पर तबरेज के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दोष सिद्ध होने पर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।

Edtior's Picks

Latest Articles