the jharokha news

Singer Bhupinder Singh Died: प्रसिद्ध गजल गायक भूपिंदर सिंह का 82 साल की उम्र में निधन

Singer Bhupinder Singh Died: गजल प्रेमियों के लिए गए बुरी खबर है। प्रसिद्ध गजल गायक भूपिंदर सिंह का सोमवार को निधन हो गया। 82 साल के भूपिंदर सिंह की लंबे समय से बीमार थे और उनका मुंबई के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था। प्रसिद्ध गजल गायक भूपिंदर सिंह को फिल्म मौसम, सत्ते पे सत्ता, आहिस्ता आहिस्ता, हकीकत, दूरियां कई अन्य फिल्मों में उनके शानदार गीतों के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

  कट्टरपंथियों के निशाने पर शहरूख खान

Patiala पटियाला में हुआ था जन्म

गजल गायक भूपिन्दर सिंह का जन्म पंजाब के Patiala पटियाला रियासत में 8 अप्रैल 1939 को हुआ था। भूपिंदर सिंह के पिता प्रोफेसर नत्था सिंह सिख थे। और वह अपने जमाने के बहुत अच्छे संगीतकार थे। पिता की कड़ाई के कारण भूपिंदर सिंह को संगीत से नफरत हो गई थी। बताया जाता है कि भूपिंदर सिंह की गजले सबसे पहले आकाशवाणी में चली, इसके बाद उन्हें दिल्ली के दूरदर्शन में फनकारी का मौका मिला। वर्ष 1968 में संगीतकार मदन मोहन ने रेडियो पर उनका कार्यक्रम सुनकर भूपिंदर सिंह को मुंबई बुलाया था।








Read Previous

Ghazipur News, जमुआंव में दंपती ने ईंटों से सिर कूंच कर अध्यापक को उतारा मौत के घाट

Read Next

health News: 10,000 कदम क्यों चलें, जानने के लिए पढ़े पूरी story