Home खबर जरा हटके मुफ्त में कंडोम क्यों बांट रहा है इस गांव का सरपंच, कारण जानेंगे तो आप भी कहेंगे, ठीक हो रहा है

मुफ्त में कंडोम क्यों बांट रहा है इस गांव का सरपंच, कारण जानेंगे तो आप भी कहेंगे, ठीक हो रहा है

by Jharokha
0 comments
मुफ्त कंडोम क्यों बांट रहा है इस गांव का सरपंच, कारण जानेंगे तो आप भी कहेंगे, ठीक हो रहा है

पुणे : शायद ही आपने कभी सुना होगा कि किसी गांव का सरपंच घर-घर जा कर कंडोम बांट रहा है, वह भी मुफ्त। जी हां सही सुना आपने। इस समय ऐसा ही हो रहा है पुणे के एक गांव में। इसका कारण जीका वायरस बताया जा रहा है।

इस समय दुनिया के अन्य देशों की तरह ही भारत के लोग भी कोरोना वायरस से जूझ रहे हैं। अभी यह वायरस खत्म भी नहीं हुआ कि जीका वायरस ने दरवाजे पर दस्तक दे दी है। वहीं कोरोना की तीसरी लहर का संभावित खतरा भी बर्करार है। इससे बचने के लिए टीकाकरण भी तेज कर दिया गया है।

वहीं इस समय पुणे से खबरें आ रही हैं कि यहां के एक गांव में खतरनाक जीका वायरस का एक मामला सामने आया है।
जीका वायरस आरोग्य विभाग के लिए यह चिंता का विषय बना हुआ है। इस लिए अब आरोग्य विभाग ने इस वायरस का खतरा रोकने के लिए कंडोम का सहारा लिया है। आरोग्य विभाग का कहना है कि संक्रमण को रोकने के लिए लोगों को संभोग के दौरान कंडोम का प्रयोग करने को कहा है।

गांव में जीका वायरस का पहला मरीज मिलने के बाद सरपंच ने गांव के लोगों को मुफ्त में कंडोम बांटने की पहल की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुणे के बेलसर गांव में जीका को बढ़ने से रोकने के लिस स्वास्थ्य विभाग ओर गांव के सरपंच की तरफ से हर स्तर पर उपाय किए जा रहे हैं।

ताकि गर्भ न ठहरे इस लिए बांटा जा रहा है कंडोम

अब लोग यह सोच रहे होंगे भला कंडोम का जीका से क्या संबंध। यह जान लें कि स्वास्थ्य संगठन और गांव की पंचायत ने अगले चार माह तक महिलाओं को गर्भवती होने से रोकने के लिए फ्री में कंडोम बांटने का फैसला लिया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जीका वायरस एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से फैलता है। विभाग के मुताबिक गर्भवती महिलाओं को जीका होने का खतरा अधिक होता है।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

Leave a Comment

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।

Edtior's Picks

Latest Articles